बागपत, अगस्त 4 -- बागपत। श्रावण मास के दौरान वाहनों के ऊपर लगेज कैरियर नहीं लगाए जा सकेंगे। इस संबंध में प्रदेश के परिवहन आयुक्त की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके बाद एआरटीओ ने वाहन चालकों से निर्देशों का पालन करने की अपील की। दरअसल, वाहनों के ऊपर रखे जाने वाले लगेज के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी। कांवड़ यात्रा के दौरान लगेज के कारण हादसों का ग्राफ बढ़ जाता है। इसी के मद्देनजर परिवहन आयुक्त ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए गाइडलाइन जारी की है। एआरटीओ विपिन कुमार ने बताया कि परिवहन आयुक्त द्वारा जारी की गई गाइडलाइन प्राप्त हो गई है। वाहन चालकों को इसके प्रति सचेत किया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी。 यह भी पढ़ें- Bagpat News: कांवड़ यात्रा: पार्किंग से मंदिर तक चलेगी निशुल्क 20 ई-रिक्शाये जारी हुए ...