मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के चमरूआ के समीप रविवार देर रात वाहन की ठोकर से तालीमी मरकज के शिक्षा स्वयंसेवक घायल हो गए। करजा पुलिस ने घायल झखड़ा निवासी मो. एजाज रिजवी को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां से चिकित्सकों ने आईजीएमएस पटना भेज दिया है। घायल एजाज मध्य विद्यालय, झखड़ा में तालीमी मरकज के शिक्षा स्वयंसेवक के रूप में कार्यरत हैं। करजा थानेदार रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: वाहन की ठोकर से बाइक सवार जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...