मधुबनी, मार्च 11 -- पंडौल।सकरी थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। मृतक की पहचान पुरानी बाजार निवासी 65 वर्षीय रामावतार महतो के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार रामावतार महतो बुधवार रात करीब नौ बजे एनएच-27 पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर एक ऑटो से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो में बैठे यात्री सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरातफरी मच गई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने सड़क पर गिरे रामावतार महतो को कुचल दिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में रामावतार महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया घट...