समस्तीपुर, मई 15 -- विद्यापतिनगर। सीमा क्षेत्र में हुई सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बढ़ौना पंचायत के वार्ड 7 निवासी सुखदेव सदा के पुत्र भोला सदा (26) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बुधवार की संध्या एनएच-122 बी पर मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने भोला सदा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों का आक्रोश पोस्टमार्टम होने के बाद जब शव गांव पहुंचा तो आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद गुरुवार को लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-122 बी को घंटों जाम कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और य...