वाहन की ठोकर से माली की मौत, विरोध में एनएच जाम
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- गायघाट, एक संवाददाता। अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल ओवरब्रिज के समीप मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने एनएच पर लगे पौधों की कटिंग कर रहे माली को कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने घायल गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी गांव निवासी राम एकबाल राम के 30 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार को एसकेएमसीएच पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।वहीं, इस घटना से आक्रोशित सुबोध के परिजनों व ग्रामीणों ने एनएच-27 को मैठी टोल प्लाजा के पास जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गायघाट थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम हटवाया। जाम करीब 15 मिनट तक रहा। इससे एनएच पर आवागमन थोड़ी देर के लिए बाधित हो गया।परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुबोध पिछले करीब दस वर्षों से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.