मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- मड़वन, एक संवाददाता। रेवा रोड पर पोखरैरा टोल प्लाजा के समीप बुधवार देर शाम वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक मड़वन भोज वार्ड-12 निवासी गुरुशरण सिंह का पुत्र सरोज कुमार उर्फ गोलू सिंह (28) था। वह मुजफ्फरपुर में एसएसपी कार्यालय में होमगार्ड के रूप में तैनात थे। बताया जाता है कि सरोज अपने चाचा रामशरण सिंह के साथ बाइक से वैशाली जिले के ठीकहा धर्मपुर स्थित ससुराल से लौट रहे थे। इसी दौरान टोल के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। रामशरण सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरोज की पिछले साल शादी हुई थी। उन्हें एक पुत्री है। वह दो भाइयों में छोटे थे। उनका बड़ा भाई शिव कुमार सिंह बीएसएफ में जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। इधर, जियन खुर्द वार्ड-13 निवासी नारायण साह के पुत्र ...