आरा, मई 18 -- आरा। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव के समीप सोमवार की सुबह तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है। जख्मी युवक चरपोखरी थाना क्षेत्र के बालबांध गांव निवासी जगदीश राम का 30 वर्षीय पुत्र रमेश राम है। परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह बाइक से अपने गांव से चरपोखरी बाजार जा रहा था। उसी दौरान सेमरांव गांव के समीप किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...