गोरखपुर, मई 7 -- बड़हलगंज, निज संवादाता। थाना क्षेत्र के झुमिला चौराहा स्थित एसआरपी पब्लिक स्कूल के समीप बुधवार की रात एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पैदल जा रहा एक अन्य युवक भी हादसे में घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बड़हलगंज भेजा। अस्पताल ले जाने पर महुलिया पोयल गांव निवासी 20 वर्षीय राहुल प्रजापति पुत्र रमाशंकर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि इसी गांव का 19 वर्षीय मनीष प्रजापति पुत्र रमेश गंभीर रूप से घायल है। यह भी पढ़ें- वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल हादसे में पैदल जा रहे सरवन पुत्र रामपाल भी घायल हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...