मधेपुरा, मार्च 7 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। कुमारखंड थाना क्षेत्र के कुमारखंड धर्मकांटा के समीप गुरुवार को दोपहर में स्टेट हाइवे 91 पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक में जबरदस्त ठोकर मार दिया। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इलाज के लिए घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक डॉ मिथलेश कुमार द्वारा प्राथमिक इलाज किया गया। बताया गया कि सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी वार्ड 13 निवासी भूषण कुमार बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां गोपीपुर गए थे। घर वापस लौटने के दौरान जैसे ही कुमारखंड धर्मकांटा के समीप पहुंचा कि सामने से आ रहे अनियंत्रित चार चक्का वाहन ने बाइक में जबरदस्त रूप से ठोकर मार दिया। जिससे बाइक चालक भूषण घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने बताया कि वह खतरे से...