पूर्णिया, अप्रैल 27 -- बायसी, एक संवाददाता। डगरूआ थाना क्षेत्र के नुनिया टोला के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से सड़क पार कर रहे नीलगाय की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने नीलगाय को ठोकर मार दी जिससे नीलगाय सड़क पर गिर गयी और उसकी मौत हो गई। नीलगाय को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अज्ञातवाहन की ठोकर से नीलगाय की मौत हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- नीलगाय को टक्कर मार पुलिया से टकराई कार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...