मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर। बड़ा जगरनाथ इलाके में शनिवार को वाहन की ठोकर से घायल अहियापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी जयकिशोर राय (50) की मौत हो गई। जयकिशोर राय के बेटे राहुल कुमार ने बताया कि पिता मजदूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बड़ा जगरनाथ इलाके में वाहन ने ठोकर मार दी थी। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...