आरा, जनवरी 30 -- -शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के समीप गुरुवार की दोपहर हुआ हादसा -ऑटो से यात्री लेकर बक्सर जाने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने मारी ठोकर -इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान चालक ने रास्ते में तोड़ दिया दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा-बक्सर फोरलेन पर भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के समीप गुरुवार की दोपहर किसी तेज रफ्तार वाहन ने एक ऑटो में ठोकर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि तीन यात्री जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज शाहपुर अस्पताल में कराया गया। मृत चालक धनगाई थाना क्षेत्र के दलीपपुर गांव निवासी गुलाब चौधरी का 30 वर्षीय पुत्र अनिल चौधरी था। उसके भाई दलीप कुमार ने बताया कि गुरुवार की दोपहर वह अपने गांव से ऑटो से यात्री लेकर बक्सर जा रहे थे। उसी दौरान बिलौटी गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने उन...