शाहजहांपुर, मई 11 -- मदनापुर। क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर में शनिवार रात करीब 11 बजे एक वाहन की टक्कर से 11 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे करीब 15 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार वाहन चालक जयकिशोर ने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मदनापुर के गढ़िया रंगीन-सिकंदरपुर फीडर से संचालित लाइन को टक्कर मार दी। हादसे में तीन विद्युत पोल टूट गए और 10 केवीए का ट्रांसफार्मर नीचे गिरकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लाइन क्षतिग्रस्त होने से फीडर से जुड़े लगभग 15 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। यह भी पढ़ें- बालू लदे डंफर ने तोड़े बिजली के पोल, आपूर्ति ठप ग्रामीणों को रातभर अंधेरे और गर्मी से जूझना पड़ा। विद्युत उपकेंद्र मदनापुर के अवर अभियंता बृजम...