संभल, अप्रैल 26 -- चन्दौसी बदायूं रोड स्थित रेलवे फाटक 34ए के पास रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से हाईटेंशन लाइन का बिजली का पोल गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय रेलवे फाटक बंद नहीं था। जिससे बड़ा हादसा टल गया। वही विद्युत विभाग द्वारा आनन फानन में पोल की मरम्मत कराकर सप्लाई शुरू कराई गई। बदायूं रोड रेलवे फाटक 34ए के पास रविवार सुबह पांच बजे अफरा तफरी का माहौल बन गया। जब एक अज्ञात वाहन की टक्कर से हाईटेंशन लाइन का पोल टूट कर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही सुबह फाटक बंद न होने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और विद्युत विभाग के कर्मचारी पहुंच गए और आनन-फानन में क्रेन मंगा कर पोल को सड़क से हटवाया गया। इस दौरान करीब तीन से चार घंटे तक कई मोहल्लों की सप्लाई बाधित रही। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे क...