फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 24 -- फर्रुखाबाद। साली को ससुराल छोड़ने जा रहे जीजा की बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में साली व पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां साली को मृत घोषित कर दिया गया।अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव गलारपुर निवासी सुधीर राजपूत के पुत्र विक्रांत का जन्मदिन था, जिसमें हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव करीमनगर निवासी उसकी साली नैंसी पुत्री सोनपाल आई थी। मंगलवार को सुधीर साली नैंसी को छोड़ने बाइक से ससुराल जा रहे थे। सुधीर के साथ उनका सात वर्षीय पुत्र विक्रांत भी था। हुल्लापुर जनपद शाहजहांपुर के पास पीछे से वाहन ने सुधीर की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी राजेपुर भेजा गया। हालत गंभीर होने पर सभी को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोह...