जामताड़ा, मार्च 16 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कानगोई चेक नाका के समीप रविवार रात सड़क दुर्घटना में करीब 65 वर्षीय अज्ञात साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए तुरंत जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार किसी अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए थे। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मिहिजाम पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस व्यक्ति को पहचानता हो या उसके बारे में कोई जानकारी हो तो तत्काल मिहिजाम थाना से संपर्क करे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.