उन्नाव, अप्रैल 3 -- पुरवा। पुरवा-मौरावां मार्ग पर शुक्रवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौरावां क्षेत्र के पानकुंवरखेड़ा गांव निवासी नरेश शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे रिश्तेदारी में पुरवा क्षेत्र के गांव टीकर साइकिल से जा रहे थे। मीहिखेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सहायता से नरेश को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.