मिर्जापुर, मार्च 16 -- पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के अमोई गांव के सामने रविवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संतनगर थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव निवासी 46 वर्षीय रामनगीना कोल पुत्र मिठाई मजदूर था। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। सुबह घर से साइकिल लेकर निकला था। किसी काम से जा रहा था। जैसे ही पटेहरा चौकी क्षेत्र के लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर अमोई गांव के पास पहुंचा। तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अनियंत्रित बोलेरो सड़क से लगभग सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार लोग मौका पाकर भाग निकले। जबकि चालक बोलेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.