प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 2 -- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर दुबे का पुरवा निवासी 62 वर्षीय सरदार अली गांव के पास ही ठेले पर सब्जी बेचते थे। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह पट्टी कस्बे से सब्जी खरीद कर साइकिल से घर जा रहे थे। गांव से पहले चरैया मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनके दोनों पैर टूट गए। सूचना पर परिजन पहुंचे और उन्हें सीएचसी पट्टी ले आए। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन मेडिकल कॉलेज से शव लेकर घर लौट आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...