पीलीभीत, जनवरी 12 -- बीसलपुर। बीसलपुर बरेली मार्ग पर तेजगति से आ रहे वाहन की टक्कर से वृद्ध घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर में मैनपुरी का सत्यभान पुत्र राजवीर कई वर्षों से बकरी पालन का काम करता है। वह रोजाना की तरह बकरी चुगाने के लिए बरेली मार्ग पर जा रहा था। तभी तेजगति से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...