उन्नाव, मई 5 -- उन्नाव, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के मुरैता पावर हाउस के पास रविवार देर रात वाहन के टक्कर मारने से वृद्धा की मौत हो गई। मौत को लेकर परिजन बेहाल होते रहे। उधर, सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मौरावां थाना क्षेत्र के मुरैता गांव की रहने वाली 65 वर्षीय फूल दुलारी पत्नी स्व. कल्लू रविवार देर रात शौच के लिए निकली थी। इसी दरम्यान मौरावां पुरवा मार्ग स्थित मुरैता पावर हाउस के पास अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है।

हिं...