वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत
अयोध्या, मई 25 -- मवई, संवाददाता। पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहे पर रविवार दोपहर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक वाहन की टक्कर लगने से राहगीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सुल्तानपुर गांव निवासी राजबहादुर सिंह (45) पुत्र कुंवर सिंह किसी कार्य से रानीमऊ चौराहे गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान रास्ते से गुजर रहे एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजबहादुर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- टेंपो का इंतजार कर रहे युवक को बस ने कुचला सूचना मिलने पर हाईवे चौकी प्रभारी उपिनरीक्षक प्रशांत पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास तफ्तीश की। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.