रुद्रपुर, जुलाई 5 -- बाजपुर, संवाददाता। हल्द्वानी बस स्टैंड के पास रविवार रात हुए सड़क हादसे में एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। नैनीताल से लौट रहे यात्रियों से भरे टेंपो ट्रैवलर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला हाथीखाना निवासी 5 वर्षीय महावीर पुत्र पाथीराम रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे हल्द्वानी बस स्टैंड के पास पैदल जा रहे थे। इसी दौरान नैनीताल से घूमकर उत्तर प्रदेश के संभल लौट रहे यात्रियों से भरे टेंपो ट्रैवलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि महावीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन स्थानीय ल...