श्रावस्ती, सितम्बर 1 -- श्रावस्ती। बौद्ध परिपथ नेशनल हाईवे 730 इकौना थाना क्षेत्र के भगवानपुर बनकट के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। भगवानपुर बनकट के पास सड़क पर जा रहे अज्ञात युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया है। घायल युवक की पहचान कराने में पुलिस जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...