शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- बंडा, संवाददाता। शादी समारोह से लौट रहे युवक की मोटरसाइकिल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बंडा थाना क्षेत्र के गांव कढ़ेर चौरा निवासी मनीराम का 26 वर्षीय पुत्र अरुण पीलीभीत जिले के थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूप सिंह में रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने गया था। रविवार रात करीब 10 बजे वह मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बंडा-बिलसंडा मार्ग पर सुभानपुर मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने डायल 108 एंब...