बदायूं, मई 9 -- अंतिम संसकार में शामिल होकर कछला घाट से लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसा कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र में नगरिया और कछला के बीच पेट्रोल पंप के पास हुआ। थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव कोल्हाई के रहने वाले भूरा 25 वर्ष पुत्र कप्तान सिंह , रिंकू 35 वर्ष पुत्र वीरपाल और नन्हे 24 वर्ष पुत्र रामू एक ही बाइक से गांव की वृद्ध महिला जनुका पत्नी नाथू सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने कछला घाट गए थे। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, तीसरा घायल दाह संस्कार के बाद तीनों युवक किसी काम ...