बरेली, सितम्बर 16 -- अलीगंज। मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के मामले में बुधवार को मृतक की बहिन ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। गांव राजपुर कला के 23 वर्षीय अंकित कुमार मंगलवार को किसी व्यक्ति को छोड़ने के लिए आंवला गया था। बताया जा रहा है कि देर शाम करीब वह बाइक से वापस गांव लौट रहा था। पचधेर और बरा सिरसा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया था। यह भी पढ़ें- Bareily News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंचे। मृतक के भाई संचित यादव ने आरोप लगाया कि उसके भाई की योजना बनाकर हत्या की गई है। यह हादसा नहीं बल्कि हत्या का म...