बांदा, मई 16 -- बांदा, संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हुई चार मौतो की चिता अभी ठंडी भी नही हो पाई थी कि बिंसडा टोल प्लाजा के पास फिर से अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मामा भांजे को टक्कर मार दिया। जिससे मामा की मौत हो गई। भांजा घायल हो गया। उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हमीरपुर जिला के टोडरपुर गांव निवासी रामजी ने बताया कि उसका 55वर्षीय पिता महेश्वरी दीन पुत्र देवीदीन शुक्रवार को अपने 38वर्षीय भांजे राजेश पुत्र भगनाथ निवासी अमीसा जालौन के साथ शनिचरी अमवस्या पर चित्रकूट काम गिरी के दर्शन करने गए थे। यह भी पढ़ें- मामा को छोड़कर लौट रहे भांजे की सड़क हादसे में मौत शनिवार की सुबह दर्शन करने के बाद दोनों लोग बाइक से वापस घर आ रहे थे। तभी ब...