श्रावस्ती, जून 14 -- इकौना,संवाददाता। थाना इकौना क्षेत्र गांव सेमगढ़ा के पास सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। कोलाभार कंचनी गांव निवासी लल्ली देवी अपनी सहेली के घर सेमगढ़ा क्षेत्र में जा रही थीं। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से लल्ली देवी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...