फतेहपुर, मार्च 30 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के साहबपुर मजरे अमनी गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। गांव निवासी बरमदीन कोरी की 60 वर्षीय पत्नी शिवकली देवी रविवार देर शाम खेत से गेहूं काटकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में गंभीर घायल महिला को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...