अलीगढ़, दिसम्बर 10 -- वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत इगलास, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ मार्ग पर मंगलवार शाम गांव गिंदौली निवासी साइकिल सवार बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि गांव गिंदौली निवासी 70 वर्षीय रामसहाय मंगलवार को काम से कस्बा में आए थे, काम खत्म कर वह शाम को वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे अलीगढ़ मार्ग पर स्थित गांव तेहरा मूज के मोड़ पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर उपस्थित लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल रामसह...