फिरोजाबाद, अप्रैल 22 -- सिरसागंज थाना क्षेत्र में हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुग्गी चालक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए। जिला मैनपुरी के थाना बरनाहाल के गांव नगला मानदाता निवासी 18 वर्षीय आशिफ पुत्र आजाद खां और संदीप पुत्र महेश चंद्र बजरंग भट्ठा पर बुग्गी से ईंट ढुलाई का काम करते हैं। मंगलवार शाम दोनों बाइक से जसवंत नगर बुग्गी का टायर खरीदने के लिए जा रहे थे। बाइक आशिफ चला रहा था और संदीप पीछे बैठा था। हाईवे पर कटफोरी के निकट पीछे तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देखकर चालक वाहन लेकर भाग गया।कुछ समय बाद ही आशिफ की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.