गंगापार, मार्च 28 -- ग्राम कटभरपरमेजपुर में अज्ञात वाहन ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। इससे पोल टूटकर लटक रहा है। घटना 12 मार्च को हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी लेकिन टूटा पोल बदला नहीं जा सका। आसपास के लोगों को हर समय खतरा बना रहता है। इस संबंध में अवर अभियंता अनुराग सिंह ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है। वह जल्द पोल बदलवाने के कि प्रक्रिया शुरू करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...