आजमगढ़, जून 29 -- शाहगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार में रविवार को सुबह मैजिक की टक्कर से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक किराना की दुकान पर सामान लेने गया था। सामान का आर्डर देकर दुकान के पास कुर्सी पर बैठ गया था। इस दौरान अनियंत्रित मैजिक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। सिधारी थाना क्षेत्र के ग्राम शाहगढ़ निवासी सात वर्षीय रिशु चौहान पुत्र राम प्रवेश चौहान गांव के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में कक्षा दो का छात्र था। वह रविवार को सुबह घर से सौ मीटर दूर किराना की दुकान पर सामान लेने गया था। यह भी पढ़ें- मैजिक की टक्कर से बालक की मौत सामान मांगने के बाद वह वहीं दुकान के पास रखे एक कुर्सी पर बैठ गया। दुकानदार सामान निकाल रहा था। इस दौरान एक बच्ची आ गई। बालक और बच्ची बात कर रहे थे, बात करते समय बच्ची कुछ पीछे...