बांदा, जुलाई 2 -- बांदा। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज लिए भेज दिया। हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बा निवासी 44 वर्षीय नफीसउददीन सीआरपीएफ में हवलदार के पद पर तैनात था। वह गुरूवार को अपनी बुलेट बाइक से फतेहपुर की तरफ जा रहा था, तभी तिंदवारी थाना क्षेत्र जसईपुर के पास सामने से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। वह बाइक समेत खंती में जा गिरा। वह तीन घंटे तक वही पड़ा रहा। यह भी पढ़ें- Gridih News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज इस बीच बारिश होने लगी। कुछ बकरियां झारियो में छिप गई। जिससे मौके पर पहुचे चरवाहो ने देखा तो झाड़ियों के बीच शव पड़ा था। मामले ...