वाहन की टक्कर से बाइक सवार संविदाकर्मी की मौत
उन्नाव, अप्रैल 25 -- उन्नाव, संवाददाता। बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर मोड स्थिति छांछी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन के बाइक में टक्कर मारने से संविदा कर्मी की मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा रहा। उधर, पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।रायबरेली थाना लालगंज के मधुकरपुर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय शफीक अहमद पुत्र मोहम्मद नसीर संविदा पर रेल कोच फैक्ट्री लालगंज में कार्यरत था। गुरुवार को बाइक से वह बीघापुर थाना क्षेत्र के कैलांव गांव स्थिति अपनी ससुराल आया था। शुक्रवार शाम घर लौटते समय बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर मोड के पास अज्ञात वाहन के बाइक में टक्कर मारने से शफीक अहमद की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे भाटमऊ पुरवा गांव निवासी साले शहजान अली ने बताया कि मौत को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.