औरैया, दिसम्बर 15 -- अछल्दा। चिरैहा गांव के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने सामने से आकर मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक गौरव ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कानपुर देहात जिले के सट्टी थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी 64 वर्षीय मुनीर उर्फ पंचम बक्श पुत्र फौजदार के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान मृतक की जेब से आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन और 2000 रुपये नकद बरामद हुए। मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों को घटना की सूचना दी गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मुनीर उर्फ पंचम बक्...