बांदा, अक्टूबर 2 -- बांदा। वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथी रास्ते में ही शव छोड़कर फरार हो गया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों मे कोहराम मच गया। भाई ने हत्या की आशंका जताई है। जबकि पुलिस का कहना है वाहन की टक्कर से मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदौसा थाना क्षेत्र के कुल्लू खेड़ा निवासी जगमोहन ने बताया कि उसका 45 वर्षीय बड़ा भाई शिवमोहन पुत्र नत्थू वर्मा बुधवारशाम भदावल का रहने वाला कल्लू अपने साथ बबेरू निमंत्रण में गया था। वापस लौटते समय बदौसा थाना क्षेत्र के पड़ार गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। युवक शव रास्ते में ही छोड़ कर वहां से फरार हो गया। उसने घरवालों को सूचना भी नहीं दी। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक रिक्शा चालक न...