बदायूं, फरवरी 28 -- बदायूं, संवाददाता। एमएफ हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार कासगंज जिले के पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव अपने साथ ले गए। जिला अस्पताल की ओर हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है। पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अलापुर क्षेत्र के म्याऊं-हजरतपुर रोड स्थित म्याऊं कस्बे के पास हादसा हुआ। कासगंज जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के अजीतनगर गांव के रहने वाले लालू 36 वर्ष अपने नौ वर्षीय बेटे राज के साथ अपनी ससुराल हजरतपुर थाना क्षेत्र के बकसेना गांव में तेहरवीं की दावत में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हजरतपुर-म्याऊं रोड स्थित म्याऊं कस्बे के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके...