बदायूं, मार्च 15 -- बदायूं, संवाददाता। घर से अपने माता-पिता के साथ लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है। हादसा मूसाझाग थाना क्षेत्र के डहरपुर-म्याऊं रोड स्थित सैजनी गांव के पास हुआ। थाना क्षेत्र के गांव घिलौर निवासी शिवम 18 वर्ष अपने पिता राधेश्याम 60 वर्ष और मां खिलौना देवी 55 वर्ष के साथ अलापुर में बहन के घर से बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक सैजनी गांव से पहले पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर प...