फिरोजाबाद, मई 2 -- थाना रजावली के गांव पहाड़पुर में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। एटा जिले के जलेसर क्षेत्र के रेजुआ निवासी दुर्गेश और जितेंद्र बाइक से जा रहे थे, तभी रात करीब 10 बजे वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना रजावली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ब्रज किशोर ने बताया कि सूचना मिलते ही वाहन की तलाश में क्षेत्र में नाकेबंदी कराई गई, लेकिन फिलहाल वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...