अयोध्या, मई 16 -- मवई, संवाददाता। पटरंगा थाना क्षेत्र में शनिवार को सुबह नेशनल हाईवे पर एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों परिवार में कोहराम मचा है। विधायक रामचंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजन को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। पटरंगा थाना क्षेत्र के कटघरा गांव निवासी राम प्रकाश रावत (45) पुत्र गुरु प्रसाद एवं अघावननगर निवासी श्रीचंद (40) पुत्र छेददन एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। दोनों रिश्ते में साढ़ू बताए जा रहे। दोनों एक बाइक पर सवार होकर जब गनौली गांव के पास पहुंचे उसी दौरान किसी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- नेशनल हाइवे पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो साढ़ूओं की मौत टक्कर से दोनों सवार सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।हादसे की सूचना मिलने...