उन्नाव, मार्च 6 -- मोहान, संवाददाता। हसनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग स्थिति नेवलगंज गांव के पास बुधवार शाम होली पर समधी के घर जा रहे बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद परिजनों को सूचना दी और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लखनऊ थाना काकोरी क्षेत्र के दुर्गागंज बदबदाखेड़ा गांव के रहने वाले 52 वर्षीय हीरालाल पुत्र कुशहेर अपनी पत्नी रूपरानी (48) के साथ हसनगंज थाना क्षेत्र के मोहान चौकी क्षेत्र के ऊंचाद्वार गांव में रहने वाले अपने समधी रामशंकर रावत के घर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह लखनऊ बांगरमऊ मार्ग स्थिति नेवलगंज गांव के पास पहुंचा ही था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार कर लखनऊ की ओर भाग निकला।...