उन्नाव, अप्रैल 11 -- नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति नहर में जा गिरे। राहगीरों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर कानपुर हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। कानपुर में किदवईनगर निवासी 54 वर्षीय अमर पारेख पत्नी 52 वर्षीय चंदा पारेख के साथ बाइक से सोहरामऊ के भल्ला फार्म स्थित रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। नवाबगंज क्षेत्र में बाबा होटल के पास पीछे से आए वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पुल से टकराई और दंपति उछलकर नहर में जा गिरे। राहगीरों ने तत्काल नहर में उतरकर दोनों घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक दे...