बांदा, जून 9 -- बांदा। वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। फतेहपुर के गोधरा मऊ गांव निवासी 33वर्षीय अभिषेक तिवारी पुत्र रामगोपाल तिवारी अपनी 30वर्षीय पत्नी प्राची तिवारी और 55वर्षीय सुलेखा पत्नी अखिलेश तिवारी को बाइक में बैठाकर बांदा आ रहा था। तभी छापर गांव के पास सामने से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे तीनो लेाग उछल कर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने मामले की जानकारी पूर्व प्रधान बेंदा विवके सिंह को दिया। सूचना पर पहुंचे प्रधान ने सभी को पीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। डॉक्टरो ने घायलो की हालत देख उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलो को यहां लाकर भर्ती कराया ग...