श्रावस्ती, मार्च 27 -- जमुनहा, संवाददाता। तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीररूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र में के वीरपुर गांव निवासी राजेश कुमार (21) पुत्र झगरू, सुनील कुमार (20) पुत्र बाजे व प्रदीप कुमार (18) पुत्र राम गोपाल किसी काम से गुरुवार देर शाम को बाइक से शिकारी गांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान जमुनहा-बहराइच मार्ग पर शिकारी कुट्टी के पास पहुंचते ही बदला की ओर से मल्हीपुर की तरफ आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक समेंत गिर गए और गंभीररूप से घायल हो गए। आस पास मौजूद लोगों ने तीनों को उठाया और एम्बुलेंस को सूचित किया। सूचना के बाद दुर्घ...