बलरामपुर, जून 7 -- महाराजगंज तराई, संवाददाता। महाराजगंज तराई क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान थाना ललिया क्षेत्र के ग्राम जुम्मनडीह निवासी 48 वर्षीय गज्जू के रूप में हुई है। चेतराम वर्मा ने बताया कि उनका पुत्र गज्जू शनिवार रात करीब आठ बजे गांव से महाराजगंज तराई डीजल लेने जा रहा था। रास्ते में खरझार पहाड़ी नाले के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय गज्जू ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी निर...