वाहन की टक्कर से बाइक सवार गार्ड की मौत
नोएडा, सितम्बर 12 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में ड्यूटी कर बाइक से कमरे पर जा रहे गार्ड को शुक्रवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर भाग गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बिहार के जिला गया के जौधी गांव के रहने वाले संजय पासवान नोएडा सेक्टर-35 स्थित प्राइवेट अस्पताल में गार्ड की नौकरी करते थे। वह सेक्टर-63 में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे वह बाइक से सेक्टर-63 की ओर जा रहे थे। सेक्टर-58 डी ब्लाक स्थित एचडीबी फाइनेंस कंपनी कार्यालय के पास पहुंचे। इसी दौरान अज्ञात वाहन का चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया। एकाएक संजय की बाइक में टक्कर मार दी। संजय सड़क पर गिर गए। हाथ, पैर में चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.