वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शव रख लगाया जाम
फतेहपुर, जून 27 -- हुसेनगंज। क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को लखनऊ मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। मोहद्दीनपुर गांव के निवासी जगरूप लोधी शुक्रवार देर रात किसी काम से बाइक से जा रहे थे। कढ़ीवा गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जगरूप की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.