कौशाम्बी, जून 27 -- सैनी थाना क्षेत्र के दिलावलपुर नहर पुलिया के समीप शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने इनमें से अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। जबकि, युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों दावत से लौटते वक्त हादसे का शिकार हुए। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। दिलावलपुर मजरा थुलबुला निवासी 50 वर्षीय मैकूलाल पुत्र रामनाथ किसानी करते थे। शुक्रवार की रात वह पड़ोसी 35 वर्षीय मिले पुत्र रामखेलावन के साथ दावत खाने इलाके के रामपुर बड़नावां गए थे। लौटते वक्त गांव की नहर पुलिया के समीप पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों व्यक्ति गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों ने व्यक्तियों को सड़क पर तड़पते देखा तो आननफानन एंबुलेंस बुला...